नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी सतीश चंद्रा का निधन हो गया। उनका निधन 25 फरवरी को हुआ था। वह 65 साल के थेे। इन दिनों वह दिल्ली के साकेत में रह रहे थे। उन्हें किडनी की बीमारी थी। श्री चंद्रा एजी-एमयू कैडर के 1978 बैच के अधिकारी थे। दिल्ली पुलिस के अलावा अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में भी कई ओहदों पर रहे। वह चंडीगढ़ में 27 अप्रैल 2005 से 9 अक्टूबर 2006 तक आईजी के पद पर तैनात रहे।
श्री चंद्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए 9 मार्च को आर्य समाज मंदिर, साकेत में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। प्रार्थना सभा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच है। निधन के बाद आईपीएस चंद्रा की पत्नी और परिजन ग़मजदा हैं।

Related Items:IPS, सतीश चंद्रा
Recommended for you
Comments