नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के दो संयुक्त आयुक्त को प्रोन्नति दी गई है। 1990 बैच के IPS अधिकारी दीपेन्द्र पाठक और संजय सिंह प्रोन्नति दी गई है। इनके अलावा कई IPS अफसरों के कार्यभार में बदलाव किया गया है।
दीपेन्द्र अभी तक दक्षिण-पश्चिम रेंज के संयुक्त आयुक्त थे और अब उन्हें विशेष आयुक्त (आपरेशंस) पद पर प्रोन्नति दी गई है जबकि संजय सिंह उत्तर रेंज के संयुक्त आयुक्त थे और अब उन्हें विशेष आयुक्त (आर्म्ड पुलिस) पद पर प्रोन्नति दी गई है।

Related Items:Delhi Police, Dependra Pathak, Sanjay Singh, दिल्ली पुलिस, दीपेन्द्र पाठक, संजय सिंह
Recommended for you
Comments