बाक्सा: असम के बाक्सा जिले में तैनात एक असम पुलिस बटालियन (एपीबीएन) के जवान ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मृतक जवान की पहचान देवजीत दास के रूप में हुई है। वह असम के बरपेटा जिले के गणककुची का रहने वाला था।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मृतक जवान निचले असम के बरपेटा जिले के गणककुची का निवासी था। सूत्रों ने बताया कि जवान ने पुलिस क्वार्टर में ही अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Items:APBN, Asam Police Battalion, Devjeet Das, Rakshak News, असम पुलिस बटालियन, एपीबीएन, खुदकुशी, देवजीत दास, रक्षक न्यूज
Recommended for you
Comments