नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को सबसे ज्यादा 76 वीरता पदक मिले हैं इनमें एक राष्ट्रपति पुलिस पदक भी शामिल है। सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो उत्पल रंभा को मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है। रंभा जून, 2018 मे झारखंड में माओवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।
मीडिया खबरों के मुताबिक पदक पाने वालों में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट नरेश कुमार भी शामिल हैं। इन्हें 6ठीं बार वीरता पदक से नवाजा गया है। नरेश श्रीनगर में सीआरपीएफ के ‘क्विक एक्शन टीम’ में तैनात है, जो आतंकवाद रोधी अभियान के लिए जानी जाती है। नरेश ने अपनी 05 साल की तैनाती के दौरान कई आतंकरोधी अभियानों में शामिल हुए और 50 आतंकियों का खात्मा किया।
दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के निम्नलिखित सदस्यों को राष्ट्रपति के पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया-
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक-
- संजय प्रकाश, उप महानिरीक्षक, एनसीआर सेक्टर मुख्यालय, नई दिल्ली
- हरीश सिंह करम्याल, सहायक कमाण्डेंट, बल मुख्यालय
- 3. राजेन्दर बाबू, सहायक उप निरीक्षक, एमपीआरटीसी बेहरोड़
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक-
- विष्णु स्वरूप, वरिष्ठ कमाण्डेंट, जेएनपीटी सेवा
- 2. हेमन्त कुमार ब्रह्मा, कमाण्डेंट, बीटीपीएस सालाकाटी
- मो. अब्दुस सलाम, सहायक कमाण्डेंट, बल मुख्यालय
- सुभ्रांशु भूषण मिश्रा, सहायक कमाण्डेंट, आईओसीएल पारादीप
- शिव नाथ बासुमत्री, सहायक कमाण्डेंट, ओएनजीसी जोरहट
- धर्म देव राम, सहायक कमाण्डेंट, ओएनजीसी देहरादून
- जी जे रोसम्मा, निरीक्षक/का, एफएसीटी उद्योगमंडल
- जयंत दत्ता, निरीक्षक/का, कोलकाता एयरपोर्ट
- मुरलीधर प्रसाद, निरीक्षक/का, डीएमआरसी दिल्ली
- स्वरूप चन्द्र बिश्वास, निरीक्षक/का, आईओसीएल बोगाईगांव
- प्रह्लाद सिंह, उप निरीक्षक/का, एचईपी उरी -2
- जसबीर सिंह, उप निरीक्षक/का., दिल्ली एयरपोर्ट
- एस मुरगन, सहायक उप निरीक्षक/का, सीएचपीटी चेन्नई
- हरदयाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक/का, डीएमआरसी दिल्ली
- मुनेन्द्र दत्त, सहायक उप निरीक्षक/का, मुंबई एयरपोर्ट
- संसार चन्द, सहायक उप निरीक्षक/का, डीएमआरसी दिल्ली
- मो. हमीद खान, सहायक उप निरीक्षक/का, एसईसीएल बिलासपुर
- सुरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक/का, एचईपी उरी-2
- धर्मवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक/का, 8वीं आरक्षित वाहिनी जयपुर
- सत्य भान वर्मा, सहायक उप निरीक्षक/का, एनएसपीसीएल भिलाई
- रमेश कुमार ओझा, सहायक उप निरीक्षक/का, सीटीपीएस चन्द्रपुरा
- पी के दास, आरक्षक/टीएम, आईओसीएल बोगाईगांव
- के ए राजू, आरक्षक/टीएम, बीएचईएल हैदराबाद
- पूरन चन्द्र तिवारी, आरक्षक/टीएम, 8वीं आरक्षी वाहिनी जयपुर
उधर सीबीआई के 28 ऑफिसरों को भी राष्ट्रीय पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।
