गठन- 1 दिसंबर, 1965
जवानों की संख्या- 2,57,025
सिद्धांत- जीवन पर्यन्त कर्तव्य
हेडक्वार्टर- नई दिल्ली
अर्ध सैनिक बल सीमा सुरक्षा बल (BSF) विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है। जिसका गठन 1 दिसंबर, 1965 में हुआ था। इस बल की कमान महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) के हाथ में होती है।
सीमा सुरक्षा बल की जिम्मेदारी भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की निरंतर निगरानी रखना, अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है। इस समय बीएसएफ की 188 बयालियन हैं और यह 6,385.36 किमी लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करता है जो कठिन रेगिस्तान, नदी-घाटियों और हिमाच्छादित प्रदेशों तक फैली है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर बीएसएफ को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सीमा पर होने वाले अपराधों जैसे तस्करी/घुसपैठ और दूसरी अवैध गतिविधियों को रोकने की जवाबदेही भी इन्हीं के कंधे पर है।
