नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों से आह्वान किया है कि संविथान की भावना को ममझें और इसके आदर्शों को हासिल करने की कोशिश करें।
नेशनल कैडेट कोर द्वारा संविधान दिवस यूथ क्लब के महीना भर के कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा संविधान सालों की बहस और विचारविमर्श के बाद तैयार हुआ था। संविधान की प्रस्तावना हम से शुरु होती है औऱ इसलिये यह हम सभी पर निर्भर करता है कि कैसे हम अपने देश को आगे ले जाते हैं।
आपके समर्पण और संकल्प को देखते हुए सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में NCC कैडेट्स की एक लाख की संख्या में और भर्ती करने की घोषणा की है। यह कदम हमारे युवाओं में अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ, उनकी सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा: रक्षा मंत्री
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) November 18, 2020
उन्होंने कहा कि हमें संविधान के तहत मिले अपने अधिकारों के प्रति सचेत करने की जरुरत है लेकिन इसके साथ ही हमारे कर्तव्यों के प्रति आगाह करने की भी जरुरत है। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन किये बिना हम अपने अधिकारों का आनंद नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान अपने लोगों के जीवन को अनुशासन, विभिन्नता में एकता, आजादी, सामाजिक समानता, सम्रभुता और सामाजिक सद्भाव के मौलिक मूल्यों से निर्देशित करता है। उन्होंने कहा कि एक नये भारत के निर्माण के लिये यह जरुरी है। उन्होंने कहा कि हमारे महान नेताओं महात्मा गांधी. विवेकानंद, डा बी आर अम्बेदकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेताओं से प्रेरणा लेकर अपने संविधान के आदर्शों का द़ढता से पालन करना चाहिये।
इस मौके पर खेल और युवा मामलों के मंत्री किरण रिजेजु ने भी कैडेटों को सम्बोधित किया। महीने भर का यह कार्यक्रम देश के युवा संगठनों एनसीसी, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, नेशनल सर्विस स्कीम, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स और हिंदुस्तान स्काउट्स और गाइड्स एसोसियेशन द्वारा आय़ोजित किया गया है। इन संगठनों के वालंटियर 22 से 24 नवम्बर तक देश भर में रक्तदान शिविऱों का आयोजन करेंगे।
