भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त क्यों ?

आजाद भारत का जिक्र (फाइल)
भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त लार्ड माउंटबेटन ने इसलिए रखी थी क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने मित्र सेनाओं के सामने 15 अगस्त, 1945 को आत्मसमर्पण की घोषणा की थी। विश्व युद्ध के दौरान वे दक्षिण पूर्व एशिया में मित्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर के रूप में तैनात थे। इसलिए 15 अगस्त, 1947 को उसकी दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष में उन्होंने आजादी की तारीख चुनी।
क्या नाम है भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का ?

भारतीय सैनिक सीमा पर गश्त करते हुए (फाइल फोटो)
भारत-पाकिस्तान के बीच खींची सीमा रेखा का नाम रेड क्लिफ लाइन है। 17 अगस्त, 1947 को इसे दोनों देशों के बीच की सीमा रेखा घोषित किया गया था।
महाभारत काल में कैसी थी सैनिकों की वेशभूषा ?

महाभारत काल में सैनिकों की वेशभूषा (फाइल फोटो)
महाभारत ग्रंथ के एक प्रसंग के अनुसार युद्धभूमि के लिए जाते हुए सैनिक लाल रंग के कपड़े पहनते थे। उनका प्रमुख आयुध धनुष-बाण था, किन्तु वे तलवार, विभिन्न प्रकार के भाले, फरसा और गदा आदि अस्त्र-शस्त्र का भी इस्तेमाल करते थे।
प. नेहरु के अंतरिम मत्रिमंडल में कौन थे रक्षा मंत्री ?

पं जवाहरलाला नेहरु के साथ बलदेव सिंह (फाइल फोटो)
3 सितंबर 1946 को जवाहर लाल नेहरु के 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल के गठन में बलदेव सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया था।
कब गिराया गया था पहला परमाणु बम ?

पहला परमाणु बम अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा में गिराया (फाइल फोटो)
सन 1945 में अमेरिका ने पहला परमाणु बम जापान के शहर हिरोशिमा में गिराया था। यह दुनिया का पहला परमाणु बम था। जिसका नाम था ‘लिटिल बॉय’। इससे 12 वर्ग किमी का क्षेत्र तबाह हुआ और मौतें हुई थी 1.40 लाख।
