वैदिक काल में खच्चरों का प्रयोग कहां होता था?
वैदिक काल में कभी कभी गर्दभ और अश्वतरी (खच्चर) भी रथों में जोत दिए जाते थे किन्तु इन्हें घोड़े की तुलना में निम्न कोटि में गिना जाता था। वैदिक रथ में समान्यता दो घोड़े जोते जाते थे। किन्तु ऋग्वेद में उल्लेख मिलता है कि कभी कभी 3-4 घोड़े भी जोते जाते थे। जिन्हें लगाम और चाबुक से सारथी वश में रखता था।
भारत की कौन सी रियासतें बाद में शामिल हुईं ?

आजादी के समय पूरे भारत में 562 रियासतें थी (फाइल फोटो)
आजादी के समय पूरे भारत में 562 रियासतें थी। उनमें से दो- जूनागढ़ और हैदराबाद को छोड़कर बाकी सभी ने भारत में विलय कर लिया। बाद में सेना द्वारा हैदराबाद और जूनागढ़ को कब्जे में लिया गया।
कब हुआ दुनिया का पहला परमाणु परीक्षण ?
दुनिया का पहला परमाणु परीक्षण सन् 1945 में हुआ था। अमेरिका ने ट्रिनिटी नामक विश्व का प्रथम परमाणु परीक्षण न्यू मेक्सिको में किया। इसके 21 दिन बाद 9 अगस्त को अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर बम गिराया।
कब हुआ डिंडीगुल (तमिलनाडु) पर ब्रिटेन का कब्जा ?
सन् 1790 में जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने तमिलनाडु के शहर डिंडीगुल पर कब्जा किया था।
1912 में दिल्ली पुलिस का नियंत्रण किसके पास था ?
सन् 1912 के गजट के अनुसार उस समय दिल्ली पुलिस का नियंत्रण एक डीआईजी रैंक के अधिकारी के हाथ में था। और पुलिस की कमान एक एसपी तथा डिप्टी एसपी के हाथों में थी ।
