क्यों हुआ था ‘स्वेज नहर’ का युद्ध ?
मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति कर्नल नासिर द्वारा स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण करने के बाद सन् 1956 में स्वेज नहर का युद्ध हुआ था। इस युद्ध में ब्रिटेन, फ्रांस और इजराइल ने संयुक्त रूप से मिस्र पर आक्रमण कर दिया। संयुक्त राष्ट्र संघ के दबाव की वजह से आक्रमक सेनाओं को वहां से हटना पड़ा था।
किस रूप में घूमते थे तुर्कों के जासूस ?

तुर्क के जासूस (प्रतीकात्मक)
राजपूत काल में तुर्कों के गुप्तचर व्यापारियों के रूप में राजपूत राज्यों में घूमते थे। साथ ही वे राज्य के स्थानीय राजाओं को धन और राज्य का लालच देकर अपनी ओर मिलाने का प्रयास करते थे।
दुनिया का पहला हवाई हमला कब हुआ ?
सन् 1911 में इटली-तुर्की युद्ध के दौरान इटली के पायलट लेफ्टिनेंट ग्यूलिओ गैवोटी ने एटरिक टॉबे नामक विमान से दुनिया का पहला हवाई हमला किया। पायलट ने लीबिया में तुर्की सेना के दो शिविरों पर 4 बम गिराए थे।
युद्ध में पत्थरों का प्रयोग किस रूप में होता था ?
प्राचीनकाल में युद्ध के समय पत्थरों का प्रयोग प्रक्षेपास्त्र के रूप में होता था। महाकाव्यों में युद्ध भूमि में अस्त्र के रूप में पत्थरों का प्रयोग मिलता है। ‘अर्थशास्त्र’ में इसे हाथ से फेंकने का उल्लेख है। सांची स्तूप के दक्षिणी तोरण द्वार में युद्ध-दृश्य में कुछ सैनिक हाथ में पत्थर लेकर दुश्मन के ऊपर फेंकने की मुद्रा में अंकित हैं।
कौन था मुगल सम्राट अकबर का सेनापति ?
राजा मानसिंह मुगल सम्राट अकबर के सेनापति थे। इनका जन्म 21 दिसंबर, 1550 में हुआ था। हल्दी घाटी की लड़ाई इन्हीं के नेतृत्व में लड़ी गई थी। इनकी गिनती अकबर के नौ रत्नों व विश्वास पात्रों में होती है। मुगल सम्राट के विस्तार में इनका महत्वपूर्ण योगदान है।
