चुस्त-दुरुस्त यूनिफार्म व्यक्तित्व को रोबीला बना देता है… और अगर महिला जवान हो तो क्या कहने! यूनिफार्म खुद में एक अहसास है…पर्सनालिटी में चार चाँद लगा देती है। यूं तो दुनिया भर की पुलिस की अलग-अलग ड्रेस हैं लेकिन रक्षकन्यूजडॉटकाम आपको 10 देशों की ऐसी ही यूनिफार्म के अलावा उस देश के पुलिस सिस्टम से आज रू-ब-रू करा रहा है…
इजरायल
यह दुनिया के कुछेक ऐसे देशों में से है जहां महिलाओं के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है। 1948 में स्थापना के बाद और उससे पहले भी महिलाएं सेना का हिस्सा रही हैं। 1948 में इनकी संख्या सेना में 20 प्रतिशत थी। 2011 में महिला सैनिकों की संख्या 33 प्रतिशत और महिला अफसरों की तादाद 51 प्रतिशत थी। ये महिलाएं ग्राउंड, एयरफोर्स और नेवी के साथ-साथ सिविल पुलिस के रूप में विभिन्न भूमिकाएं निभा रही हैं। पुलिस फ़ोर्स में इनके जिम्मे आम जनता की सुरक्षा, क़ानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था है, उसी तरह जैसा कि सामान्य तौर पर सभी देशों में होता है।
