मॉस्को। कुदाशेव निकोले रिश्तोविच भारत में रूस के नए राजदूत होंगे। रिश्तोविच फिलहाल रूस के विदेश मंत्रालय सचिवालय के डिप्टी डायरेक्टर जनरल हैं। वे दक्षिण पूर्व एशिया के विशेष जानकार हैं।
रूसी दूतावास से जारी बयान में बताया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुदाशेव निकोले रिश्तोविच को भारत में रूस का राजदूत नियुक्त किया है।
इससे पूर्व एलेक्जेंडर कदाकिन भारत में रूस के राजदूत थे। करीब सात माह पहले 26 जनवरी 2017 को उनका निधन हो गया था। कदाकिन हिन्दी भी बोल लेते थे। रिश्तोविच 2014-15 में माइक्रोनेशिया और मार्शल द्वीप समूह में राजदूत रह चुके हैं।

Related Items:india, Rishtovich, Russian Ambassador, कुदाशेव निकोले रिश्तोविच, दक्षिण पूर्व एशिया, भारत, राजदूत, रिश्तोविच, रूस, विदेश मंत्रालय सचिवालय
Recommended for you
Comments