नई दिल्ली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक आर. के. पचनंदा ने बल के 12 वें कमांडो दस्ते से बल मुख्यालय में मुलाकात की। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 4 महिला कार्मिकों सहित 140 सदस्यीय 12वां दस्ता प्रजातांत्रिक गणराज्य कांगों के Bunia में तैनाती के लिए रवानगी के लिए तैयार है।
ITBP मुख्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में महानिदेशक पचनंदा ने दस्ते को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दस्ते में बल की विभिन्न यूनिटों के अनुभवी पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ मिशन में तैनाती हेतु इस दस्ते के सभी पदाधिकारियों को यू.एन. सिवपोल, आई.टी.बी.पी. परिसर तिगडी, नई दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस 12वें दस्ते का नेतृत्व Commandant पवन मलिक द्वारा किया जा रहा है।

ITBP के महानिदेशक आर. के. पचनंदा
यू. एन. की अनिवार्ययता के अनुसार ITBP दस्ते को वहां पर निम्नलिखित उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं:- यू.एन. स्टाफ एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं स्थानीय जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए गश्त, भीड नियंत्रण प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यू.आर.टी.) को तैयार रखना, स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त गश्त करना एवं एम. ओ. एन. यू. सी. मुख्यालय द्वारा सौंपी गई कोई भी अन्य ऑपरेशनल ड्यूटी का संपादन करना।
प्रजातांत्रिक गणराज्य कांगो के Bunia में तैनात आई.टी.बी.पी. दस्ते के द्वारा सौंपी गई जिम्मदारियों को बखूबी निभाया जा रहा हैI आई.टी.बी.पी. दस्ता इस गणराज्य में सद्भावना के दायित्वों को भी उत्कृष्ट ढंग से निभाते हुए स्थानीय जनता को मुफ्त चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध करवाता है।
इस 12वें दस्ते के कांगो में तैनात होने के उपरांत माह फरवरी, 2017 से वहां तैनात 11वां दस्ता लगभग एक वर्ष का अपना सफलतम कार्यकाल पूर्ण करने के उपरांत स्वदेश के लिए रवाना हो जाएगा।
