इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के जवान के लिए एक तटरक्षक जहाज पर जीवन जितना आकर्षक होता है उतना ही चुनौतीपूर्ण भी होता है। समुद्री सीमाओं की सुरक्षा, समुद्री गतिविधियों का संचालन, मछुआरों को सुरक्षा देना, तस्करी रोकना और समुद्री जैव विविधता को संरक्षित करने की जिम्मेदारियों के साथ कोस्ट गार्ड्स के लिए समुद्र के बीच हर दिन एक नया मिशन होता है, जिसे वे हर दिन अनोखे तरीके से पूरा करते हैं। आइए जानते हैं समंदर के इन जांबाज जवानों की कहानी-
समुद्र की हर मुश्किल से निपटने में सबसे आगे
18 अगस्त 1978 को स्थापित किया गया भारतीय तटरक्षक बल एक मल्टी-मिशन बल है, जो साल-दर-साल समुद्र में ‘रियल लाइफ ऑपरेशंस’ को अंजाम देता है। अपेक्षाकृत छोटा होने के बावजूद, इसकी सतही और वायु दोनों ही ऑपरेशंस को अंजाम देने की एक विशाल कार्यक्षमता है।

Related Items:featured, ICG, Rakshak News, smallest Armed Force, भारत सेना, सशस्त्र सेना
Recommended for you
Comments