महार रेजीमेंट भारतीय सेना की एक इन्फैन्ट्री रेजीमेंट है। हालांकि, मूल रूप में इसे महाराष्ट्र के महार सैनिकों को मिलाकर बनाने का विचार था। यह रेजीमेंट मध्यम मशीनगनों के साथ क्षेत्ररक्षण करने की एक विशेष भूमिका निभाती है आइए जानते हैं महार रेजीमेंट से जुड़ी खास बातें-
महारों के बल पर ही पेशवाओं से जीत पाए थे अंग्रेज
महार रेजीमेंट का इतिहास वीरता की कहानियों से भरा हुआ है। सबसे पहले महारों को मराठा राजा शिवाजी ने स्काउट्स और उनकी सेना में फोर्ट गार्ड के रूप में भर्ती किया था। उन्हें ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी बड़ी संख्या में भर्ती किया गया था ताकि पेशवाओं के खिलाफ युद्ध में भेज सकें। ये सैनिक कंपनी की बॉम्बे नेटिव आर्मी का एक छठवां हिस्सा थे।

Related Items:army, featured, Indian Defence News, Latest Defence News, इन्डियन रॉयल आर्मी, छत्रपति शिवाजी, नानावाडी (बेलगाम), पेशवा बाजीराव, बैटल ऑफ कोरेगांव, भारतीय सेना, महार रेजीमेंट
Recommended for you
Comments