गठन: 2006
आदर्श वाक्य: आपदा सेवा सदैव
मुख्यालय: अंत्योदया भवन, नई दिल्ली
डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत एनडीआरएफ का गठन हुआ था। इसके गठन का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं जैसे समुद्री तूफान, चक्रवात, भू-स्खलन, भूकंप, बाढ़ आदि में लोगों को सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाना है। यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है और पैरामिलिट्री फोर्स के अन्तर्गत आता है।
प्राकृतिक आपदाओं के भयावह होने की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा केंद्र से मदद मांगी जाती है। जिसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से एनडीआरएफ राज्य डिजास्टर रेस्पोंस फोर्स (SDRF) का सहयोग करती है और लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाती है।

Related Items:NDRF, SDRF, आपदा सेवा सदैव, चक्रवात, नेशनल डिजास्टर रेस्पोंस फोर्स, प्राकृतिक आपदा, बाढ़, भू-स्खलन, भूकंप, समुद्री तुफान
Recommended for you
Comments