करवाड़ (कर्नाटक)। अपनी तेजी के लिए पहचाने जाने वाले जहाज आईएनएस तिलांचांग को नौसेना में शामिल कर लिया गया है। यह एक वॉटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट है। इसमें तीन डीजल चालित इंजन हैं और यह 65 किलोमीटर प्रति घंटे के बराबर गति हासिल कर सकता है। माना जा रहा है कि आतंकवादी गतिविधियों और समुद्री डकैती को रोकने में यह शिप कारगर होगा। इस जहाज में 30 एमएम की स्वदेशी गन लगी है।
@SpokespersonMoD @makeinindia 99th ship delivered to Indian Navy by M/s GRSE Kolkata. Ship to be based at Karwar. pic.twitter.com/y8d2Du9H8f
— SpokespersonNavy (@indiannavy) March 9, 2017
वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने कर्नाटक के करवाड़ में गुरुवार को एक समारोह में इसे नौसेना में शामिल किया। तिलांचांग की तैनाती वहीं रहेगी। इससे अरब सागर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। तिलांचांग का नाम अंडमान निकोबार के एक आइलैंड से लिया गया है।
इसका निर्माण कोलकाता स्थित गार्डन रिच शिपबल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने करीब 80-90 करोड़ रुपये की लागत से किया था। कंपनी ने 2009 से 2011 के बीच इस तरह के 10 जहाज सौंपे थे। इनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए नेवी ने चार और जहाजों का ऑर्डर दिया।
