नई दिल्ली। दीपावली के मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने भारत के सबसे सुदूर द्वीप कैम्पबेल द्वीप का दौरा कर वहां तैनात नौसैनिकों का मनोबल बढ़ाया। कैम्पबेल द्वीप अंडमान निकोबार के ग्रेट निकोबार द्वीप समूह का द्वीप है।
कैम्पेबल बे पर आईएनएस बाज नौसैनिक हवाई अड्डा है जो समुद्री व्यापार मार्गों पर नजर रखता है। इस वजह से इस नौसैनिक अड्डा की सामरिक अहमियत है। यह हवाई अड्डा भिन्न तरह के सैनिक विमानों का संचालन कर सकता है।
Chief of the Naval Staff Admiral Karambir Singh visited INS Baaz, the Naval Air Station located at Campbell Bay, Great Nicobar Island on 13 November 2020. The visit was aimed to express solidarity with personnel on the occasion of Deepawali.@SpokespersonMoD @indiannavy pic.twitter.com/PdEmw3PZGn
— PRO GUWAHATI, MINISTRY OF DEFENCE, GOVT OF INDIA (@prodefgau) November 13, 2020
इस द्वीप पर नौसैना ने अपना नौसैनिक हवाई स्टेशन बनाया है जो सामरिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण नौसैनिक सुविधा है। यह द्वीप दक्षिण पूर्व एशिया के तटीय इलाकों के काफी नजदीक है। वहां से हिंद महासागर और प्रशांत सागर को जोडने वाले मलक्का जलडमरुमध्य पर भारत गहरी नजर रख सकता है। इस द्वीप से दक्षिणी बंगाल की खाडी और दक्षिणी अंडमान सागर की चौकसी की जा लकती है। कैम्पबेल द्वीप पहुंचने पर वहां अंडमान निकोबार कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे औऱ अन्य आला अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। वहां जनरल पांडे ने अपने कमांड की समाघात तैयारी और सुरक्षा हालात की विस्तृत जानकारी नौसेना प्रमुख को दी। इस मौके पर कोस्ट गार्ड, थलसेना, वायुसेना और अन्य रक्षा कर्मी मौजूद थे। इस द्वीप से निकोबार द्वीप के इलाके में विचरण कर रहे युद्धपोतों को आवश्यक सुविधा प्रदान की जाती है।
