भारतीय सेना का ये जांबाज हीरो इससे पहले भी अपने जज्बे और शक्ति का लोहा मनवा चुका है। यमन में फंसे भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए सबसे पहले मदद के लिए पहुंचा था। आइए, आपको बताते हैं आईएनएस सुमित्रा पी (59) से जुड़ी अहम बातें।
भारत का मुख्य गश्ती जलयान INS सुमित्रा
जहाज का निर्माण स्वदेशी डिजायन पर आधारित है। इसे मेसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) ने निर्मित किया है। निर्माण के दौरान इसे Yard 1211 के नाम से जाना जाता था। INS सुमित्रा भारतीय नौसेना के चौथे और अंतिम सरयू वर्ग का गश्ती पोत है। यह भारत का अग्रणी पोत है। इसे तटीय और अपतटीय गश्त, समुद्र सीमा निगरानी और संचार और अपतटीय संपत्तियों की निगरानी के लिए बनाया गया था। वर्तमान में भारतीय नौसेना के पास कुल 47 गश्ती जहाज हैं।

Related Items:country, featured, INS Sumitra, INS सुमित्रा, Interesting facts, popular guard, जांबाज प्रहरी, समंदर
Recommended for you
Comments