नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने एक बड़ी कामयाबी अपने नाम की है। दरअसल, नौसेना ने सबमरीन कलवरी से पानी के भीतर से मिसाइल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यह पानी के भीतर से सतह पर मौजूद लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। नौसेना ने ऐसा पहली बार किया है और पहले ही प्रयास में मिसाइल सीधा निशाने पर लगी। यह प्रक्षेपण अरब सागर में किया गया।
Project 75 Submarine Kalvari successfully launches underwater missile and engages surface target @SpokespersonMoD (file pic of Kalvari) pic.twitter.com/0SUQAP0nFZ
— SpokespersonNavy (@indiannavy) March 2, 2017
यह भी जानिए
- परीक्षण में मिसाइल ने टारगेट को कामयाबी के साथ हिट किया।
- इंडियन नेवी के जलीय युद्धकौशल को यह और धार देगी।
- स्वदेश निर्मित कलवरी पनडुब्बी स्कॉर्पियन क्लास की है।
- भारत में बन रही कलवरी क्लास की सभी 6 पनडुब्बी एंटी-शिप मिसाइल तकनीक से लैस हैं।
- यह मिसाइल पनडुब्बी को ताकत देगी ताकि वह खतरे को भांपकर दूर से ही उसे खत्म कर सके।
- कलवरी भारत की उन छह स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों में पहली है जिनका निर्माण प्रोजेक्ट 75 के तहत किया जा रहा है।
- इस परियोजना में काफी देरी हुई है।
- मडगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) फ्रांसीसी कंपनी डीसीएनएस के सहयोग से कलवरी पनडुब्बियों का निर्माण कर रही।
- अक्टूबर 2015 में पहली बार कलवरी को समुद्र में उतारा गया था।

Related Items:Indian navy, missile, Rakshak News, submarine, Under Water, अंडर वाटर, भारतीय नौसेना, मिसाइल, रक्षक न्यूज, सबमरीन
Recommended for you
Comments