नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले सैन्य अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति ने मेडल देकर सम्मानित किया। इनमें वे जवान और अधिकारी भी शामिल हैं जिन्होंने उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों को मारा था।

सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले मेजर सूरी को कीर्ति चक्र
सर्जिकल स्ट्राइक की कमान संभालने वाले मेजर रोहित सूरी को कीर्ति चक्र दिया गया। सम्मान समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार उन्नी, नौसेना के वाइस एडमिरल गिरिश लूथरा, वाइस एडमिरल हरीश चंद्र सिंह बिष्ट, लेफ्टिनेंट जनरल राकेश शर्मा समेत 15 सैन्य अधिकारियों को परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) दिया गया।
यहां क्लिक करके देखें किन-किन जाबांजों को दिया गया सम्मान, साथ में उनकी वीर गाथा भी पढ़ें
पिछले साल 29 सितंबर की रात को हुए हमले में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक में पैरा कमांडोज़ ने हिस्सा लिया था। सेना के इस मिशन में मेजर रोहित सूरी ने अहम भूमिका निभाई थी। मेजर सूरी ने निर्णायक सोच और अदम्य साहस का परिचय देते हुए सेना के इस अभियान को सफलतापूर्वक अपने अंजाम तक पहुचाया और 4 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। शांति काल में अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र वीरता का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है।

नायब सूबेदार विजय कुमार को शौर्य चक्र दिया गया
मेजर सूरी के साथ सर्जिकल स्ट्राइक के एक और हीरो नायब सूबेदार विजय कुमार को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने हमले से पहले गुप्त रेकी और महत्वपूर्ण सूचनाएं इकट्ठा कीं। विजय कुमार उस दल के कमांडर थे जिन्होंने आतंकवादियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। विजय कुमार ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था।

नौसेना के वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा को पीवीएसएम दिया गया

वाइस एडमिरल हरीश चंद्र बिष्ट परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित

एयर मार्शल जसबीर वालिया परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार उन्नी परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित

लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित
लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबु, लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा और लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र रामराव निम्भोरकर को उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM) दिया गया। 22 सैन्य अधिकारियों को अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और 13 को शौर्य चक्र प्रदान किया गया।
