जम्मू। दक्षिण कश्मीर में अवंतीपोरा के त्राल बस स्टैंड पर शनिवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। खबरों के मुताबिक इस हमले में 08 नागरिक जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा कि बस स्टैंड त्राल में आतंकियों ने एसएसबी के जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया लेकिन गनीमत रही कि निशाना चूक गया।
इस हमले में 08 नागरिकों को चोटें आईं हैं। घायलों का उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। दूसरी तरफ, हमले के फौरन बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अवंतीपोरा ने भी इस घटना में 08 नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की है।
इस हमले में घायल नागरिकों की पहचान जावेद अहमद गनई, वली मोहम्मद राथर, अब्दुल्ला, ताबिश, शाजदा, ताज, बिलाल नाइक और शहीना के रूप में दर्ज की गई है।
