आज हम आपको दुनिया के 7 ताकतवर विमानवाहक पोतों के बारे में बता रहे हैं। भारत का युद्धपोत INS विक्रमादित्य भी दुनिया के शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक है।
INS विक्रमादित्य युद्धपोत 500 किमी के दायरे में रखता है अपनी नजर (भारत)

आईएनएस विक्रमादित्य (फाइल)
आईएनएस विक्रमादित्य को भारत ने रूस से खरीदा है। दरअसल रूसी विमानवाहक पोत गोर्शकोव का नया नाम है। लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2013 में इसे भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। 283 मीटर लंबा विक्रमादित्य 30 नॉट की गति से चल सकता है। विक्रमादित्य के शामिल होने से भारतीय नौसेना की ताकत में काफी इजाफा हो गया है। कीव क्लास के इस पोत पर 30 लड़ाकू विमान तैनात किये जा सकते हैं। लड़ाकू विमानों से लैस विक्रमादित्य लगभग 500 किलोमीटर के क्षेत्रफल पर अपनी नजर रख सकता है।

Related Items:featured, India's warship, INS विक्रमादित्य, powerful aircraft carrier, world, युद्धपोत, विमानवाहक पोत, शक्तिशाली युद्धपोत
Recommended for you
Comments