भारतीय सेना की प्रत्येक रेजिमेंट अपने आप में खास है और वीरता, शौर्य व पराक्रम में लिपटा हुआ इतिहास सहेजे है। सेना की सुसज्जित मराठा लाईट इन्फेंट्री रेजिमेंट 4 फरवरी, 2018 को अपनी स्थापना के ढाई सौ साल पूरे कर चुकी है। हर युद्ध में अपने अदम्य साहस का परचम लहराती इस रेजिमेंट से जुड़ी कुछ खास बातें आज हम आपको बता रहे हैं।
इस दिन छत्रपति शिवाजी ने पाई थी विजय
प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को ‘मराठा लाईट इन्फेंट्री डे’ के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी यह दिवस रेजिमेंट ने धूमधाम से मनाया। सेना प्रमुख बिपिन रावत की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कहा जाता है कि 1670 में इसी दिन छत्रपति शिवाजी ने प्रसिद्ध कोंडाना किले पर कब्ज़ा किया था। इसे आज महाराष्ट्र में सिंहगढ़ किले के रूप में जाना जाता था।

Related Items:'मराठा लाईट इन्फेंट्री डे', featured, आर्टिलरी, छत्रपति शिवाजी, नौसेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय वायुसेन्ना, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट, लाइट इन्फेंट्री, वायु सेना
Recommended for you
Comments