इतिहास में ऐसे कई अवसर आए हैं जब संघर्ष दो देशों के बीच नहीं बल्कि किसी देश के भीतर ही हुआ हो। ये संघर्ष राजनीतिक, धार्मिक, जातीय कुछ भी हो सकते हैं। इस संघर्षों को सिविल वार यानी गृहयुद्ध कहा जाता है। इन संघर्षों से न केवल जानमाल की भारी हानि होती है बल्कि देश की प्रगति भी बाधित होती है। आज हम आपको आधुनिक युग के 11 सबसे खूनी गृह युद्धों के बारे में बता रहे हैः-
स्पेन का गृहयुद्ध
वर्ष 1936 से 1939 के बीच स्पेन का गृह युद्ध आधुनिक इतिहास के सबसे खूनी गृहयुद्धों में से एक माना जा सकता है। जनरल फ्रांको के नेतृत्व में फासीवादी नेशनलिस्ट के समर्थकों और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति के बीच यह लड़ाई शुरू हुई जो दूसरे विश्वयुद्ध का आरंभ था। जर्मनी ने फ्रांको का साथ दिया जबकि सोवियत संघ ने राष्ट्रपति का। अंततोगत्वा फ्रांको ने तानाशाह के रूप में स्पेन पर शासन किया।
