सेना किसी भी देश और इसकी सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। प्रत्येक देश की सरकार अपनी सेना के लिए हर साल एक बड़ा बजट आवंटित करती है, लेकिन यदि सेनाओं की सैन्यशक्ति लैंडसिस्टम, नेवल सिस्टम, एयर पावर, संसाधन, आर्थिक और भौगोलिक तौर पर मजबूती की बात करें, तो दुनिया के ऐसे 40 देश हैं, जो मजबूत सेनाओं की रैंकिंग में सबसे ऊपर आते हैं। ‘ग्लोबल फायर पावर’ द्वारा सैन्य रूप से सशक्त देशों की सूची जारी की गई जिसमें दुनिया के विभिन्न देशों को उनकी आर्थिक, भौगोलिक तथा सैन्य, हवाई एवं समुद्री सैन्य शक्ति के आधार पर 2017 की ‘ग्लोबल पॉवर इंडेक्स रैंक’ दी गई। आइये नजर डालते हैं ऐसे ही 10 देशों पर जिनके पास हर तरह से सशक्त सेना हैं।
ब्राजील सेना
ब्राजील की सेना 371,199 सक्रिय सैनिकों के साथ दुनिया की शक्तिशाली सेनाओं में से एक है।
ब्राजील सेना (फाइल फोटो)पावर इंडेक्स : 0.6912
डिफेंस बजट : 31, 576,000,00 डॉलर
एक्टिव मिलट्री पर्सनल : 371,199
लेबर फोर्स : 104,700,000
कुल एयरक्राफ्ट : 822
कुल नौसेना शक्ति :106
इटली की सेना
इटालियन आर्म्ड फोर्स 18वीं शताब्दी में गठित हुई थी। अपने मजबूत सैनिकों के साथ यह दुनिया की ताकतवर सेना में शुमार है।

इटालियन मिलट्री (फाइल फोटो)
पावर इंडेक्स : 0.6838
रक्षा बजट : 31,946,000,000 डॉलर
एक्टिव मिलट्री पर्सनल: 293,202
लेबर फोर्स : 25,080,000
कुल विमान : 770
कुल नौसेना शक्ति : 179
दक्षिण कोरिया की आर्मी
दक्षिण कोरियाई सेना अपनी सैन्य शक्ति और जांबाज सैनिकों के साथ ‘ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स’ में नौवें स्थान पर है।

दक्षिण कोरियाई सेना (फाइल फोटो)
पावर इंडेक्स : 0.6547
रक्षा बजट : 28,280,000,000 डॉलर
एक्टिव मिलट्री पर्सनल : 653,000
लेबर फोर्स : 25,100,000
कुल विमान : 871
कुल नौसेना शक्ति : 190
जर्मनी की सेना
जर्मन आर्मी का कुल रक्षा बजट 43,478,000,000 डॉलर है, जबकि ताकतवर सेना के रूप में आठवें स्थान पर है।

जर्मन सेना (फाइल फोटो)
पावर इंडेक्स : 0.6491
रक्षा बजट : 43,478,000,000 डॉलर
एक्टिव मिलट्री पर्सनल : 148,996
लेबर फोर्स : 43,620,000
कुल विमान : 925
कुल नौसेना शक्ति : 67
फ्रांस की आर्मी
जल थल व वायु सेना के रूप में फ्रेंच आर्मी दुनिया की बेहतरीन सेना के रूप में गिनी जाती है। फ्रांस अपनी सेना की मजबूती के लिए बड़ी रकम भी खर्च करता है।

फ्रांसीसी सेना (फाइल फोटो)
पावर इंडेक्स : 0.6163
रक्षा बजट : 58,244,000,000 डॉलर
एक्टिव मिलट्री पर्सनल : 362,485
लेबर फोर्स : 29,610,000
कुल विमान : 544
कुल नौसेना शक्ति : 180
यूनाईटेड किंगडम की सेना
ब्रिटिश आर्मी दुनिया की दमदार सेनाओं में शुमार हैं। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश आर्मी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ब्रिटिश आर्मी (फाइल फोटो )
पावर इंडेक्स : 0.5185
रक्षा बजट : 57,875,170,000 डॉलर
एक्टिव मिलिट्री पर्सनल : 224,500
लेबर फोर्स : 31,720,000
कुल विमान : 1,412
कुल नौसेना शक्ति: 77
भारत की सेना
राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करना भारतीय सेना का प्राथमिक मिशन है, इंडियन आर्मी दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में शामिल है।

भारतीय सेना (फाइल फोटो)
पावर इंडेक्स : 0.4346
रक्षा बजट : 44,282,000,000 डॉलर
एक्टिव मिलट्री पर्सनल : 1,325,000
लेबर फोर्स : 487,600,000
कुल विमान : 1,962
कुल नौसेना की ताकत: 170
चीन की सेना
‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ चीन दुनिया की सबसे बड़ी मिलिट्री फोर्स मानी जाती है,लेकिन हाल ही में चीन ने अपनी सेना में कटौती करने का फैसला लिया है।

चीन सेना (फाइल फोटो)
पावर इंडेक्स : 0.3351
रक्षा बजट : 129,272,000,000 डॉलर
एक्टिव मिलिट्री पर्सनल : 2,285,000
लेबर फोर्स : 795,500,000
कुल विमान : 5,048
कुल नौसेना शक्ति : 972
रूस की सेना
रूस की सेना का कुल रक्षा बजट 64,000,000,000 डॉलर है,यही नहीं रूस की ‘एयरो स्पेस फोर्स’ के पास कुल 4,498 विमान हैं।

रूस सेना (फाइल फोटो)
पावर इंडेक्स : 0.2618
रक्षा बजट : 64,000,000,000 डॉलर
एक्टिव मिलट्री पर्सनल : 1,200,000
लेबर फोर्स : 75,330,000
कुल विमान : 4,498
कुल नौसेना शक्ति : 224
अमेरिकी फौज
आधुनिक सैन्य सिस्टम, सशक्त सैन्य शक्ति के साथ यूएस आर्मी दुनिया की सबसे ताकतवर सेना के रूप में पहले पायदान पर है।

अमेरिकी सेना (फाइल फोटो)
पावर इंडेक्स : 0.2475
रक्षा बजट : 68 9, 591, 000, 000 डॉलर
एक्टिव मिलट्री पर्सनल : 1,477,8 9 6
लेबर फोर्स : 153,600,000
कुल विमान : 15,293
कुल नौसेना शक्ति : 290
