नई दिल्ली। हमारे जवान इतने हिम्मती हैं कि दुनिया में कोई ताकत नहीं है जो भारत की तरफ आंख उठाकर देख सके। यह बात सोमवार को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कही।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि डोकलाम गतिरोध का हल जल्द निकाल लिया जायेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन भी सकारात्मक कदम उठाएगा लेकिन साथ ही साथ इशारों में चेतावनी भी दी कि भारतीय सेना के जवान इतने बहादुर हैं कि दुनिया में कोई भी ऐसी ताकत नहीं है जो भारत की तरफ आंख उठाकर देख सके।
Thought they'll be cold&tired but the spirit I saw in them! No one would dare raise eyes towards India. We have such brave soldiers: HM pic.twitter.com/1EzZlpzbo0
— ANI (@ANI) August 21, 2017
श्री सिंह ने कहा कि चीन के साथ सारे विवाद शीघ्र सुलझ जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत अपने सभी पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध रखना चाहता है लेकिन अपने देश की सुरक्षा पर आंच नहीं आने देंगे।
आईटीबीपी जवानों के जज्बे की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए नियमों में परिवर्तन किया जाएगा। जवानों और अधिकारियों की प्रोन्नति (प्रमोशन) में कोई देरी नहीं की जाएगी।
