भुवनेश्वर। भारत रक्षा प्रणाली को और ज्यादा मजबूत करने के मकसद से परमाणु मिसाइल के परीक्षण को लेकर तैयार है। शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तट से पनडुब्बी के जरिए K- 4 मिसाइल का परिक्षण करने जा रहा है। एक समाचार एजेंसी के हवाले से खबर है कि पनडुब्बियों के जरिए भारत शुक्रवार को परमाणु मिसाइल परीक्षण करेगा।
गौरतलब है कि परमाणु मिसाइल K- 4 की मारक क्षमता 3,500 किमी है और दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।
यह मिसाइल प्रणाली रक्षा एवं अनुसंधान विकास संस्थान (DRDO) द्वारा अरिहंत श्रेणी की परमाणु पनडुब्बियों के लिए विकसित किया जा रहा है। यह पनडुब्बियां भारत के परमाणु परीक्षण का मुख्य आधार होंगी।
India to test-fire 3,500 km range K-4 nuclear missile
Read @ANI Story | https://t.co/PEsh6ks654 pic.twitter.com/h83CWZMlzV
— ANI Digital (@ani_digital) November 6, 2019
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक DRDO शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम कट से एक अंडरवॉटर प्लेटफॉर्म से K-4 परमाणु मिसाइल का परीक्षण करेगा। इस परीक्षण के समय DRDO मिसाइल प्रणाली में उन्नत प्रणालियों का टेस्ट करेगा।
उल्लेखनीय है कि K-4 दो परमाणु पनडुब्बी मिसाइलों में से है जिसे भारत द्वारा विकसित किया जा रहा है। एक अन्य मिसाइल बीओ- 5 है जिसकी मारक क्षमता 700 किमी से भी ज्यादा है।
