नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे देश के नए आर्मी चीफ होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरवणे को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया गया है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की जगह लेंगे। वर्तमान में नरवणे सेना के उप-प्रमुख के रूप में सेवारत हैं।
बता दें कि नरवणे के पास चीन-पाकिस्तान सीमा पर काम करने का लंबा अनुभव है। उनकी पहचान सतर्क और काफी सख्त ऑफिसर के रूप में की जाती है। थल सेना प्रमुख बिपिन रावत 31 दिसबंर को रिटायर होंगे। नरवणे अप्रैल, 2022 तक भारतीय सेना की कमान संभालेंगे। सरकार ने नरवणे की नियुक्ति में वरिष्ठता के नियम का ही पालन किया है। सबसे अहम बात यह है कि नरवणे के अलावा नौसेना चीफ करमबीर सिंह और वायुसेना प्रमुख आरके भदौरिया भी एनडीए के 56वें बैच से ही हैं।
Lieutenant General Manoj Mukund Naravane will be the 28th Chief of Army Staff and will succeed General Bipin Rawat on December 31. Once he takes over, chiefs of all the three services would be from the 56th course of NDA. https://t.co/aBTV2fEH1G pic.twitter.com/ZcO3Ie86Jm
— ANI (@ANI) December 16, 2019
नरवणे के साथ काम कर चुके ऑफिसर का कहना है कि वह बेहतरीन शख्स हैं। सितंबर में उप सेनाआध्यक्ष बनने से पहले वह कोलकाता स्थित ईस्टर्न आर्मी कमांड के मुखिया थे। अधिकारी ने बताया कि वह अपनी बातों को रखने में विलंब नहीं करते हैं।
कई ऑफिसरों के लिए नरवणे हमेशा अलर्ट रहने वाले अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं और वह जवानों को भी ऐसा ही रहने को कहते थे। भले ही दुश्मन सीमा पर शांति कायम न होने दे पर उनके लिए सबसे अहम यह होता है कि जवानों को कोई नुकसान न पहुंचे।
गौरतलब है कि नए सेना प्रमुख की दौड़ में नरवणे के अलावा लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह का नाम भी शामिल था।
