नई दिल्ली। भारत और नेपाल की सेना अगले महीने के पहले पखवाड़े में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी। दोनों देशों के सैन्य अभ्यास को सूर्यकिरण-12 नाम दिया गया है। यह सैन्य अभ्यास 3 से 16 सितंबर तक नेपाल के सलझंडी स्थित नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में चलेगा। संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में आतंक से लड़ना और आपस में सामंजस्य बनाए रखना है।
मध्य कमान की पीआरओ गार्गी मलिक सिन्हा ने सोमवार को बताया कि इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की पंचशूल ब्रिगेड की देखरेख में कुमांऊ स्काउटस भाग लेंगे। सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 350-350 सैनिक आतंक विरोधी अभियानों का प्रशिक्षण लेंगे। सैन्य अभ्यास में आपदा प्रबंधन और मानवीय सहायता पर भी फोकस रहेगा। भारत और नेपाल की सेनाएं आपसी सैन्य तालमेल के लिए हर छह महीने में संयुक्त अभ्यास करते हैं।

Related Items:India-Nepal, Military exercise, Nepal, Rakshak News, नेपाल, भारत-नेपाल, सैन्य अभ्यास
Recommended for you
Comments