निरंतर विकसित होती तकनीक और आधुनिक हथियारों ने लड़ाई के तरीके बेहद बदल दिये हैं। अब लड़ाई सिर्फ जमीन पर नहीं आकाश और समुद्र में भी लड़ी जाती है। इस लिहाज से वही देश ज्यादा ताकतवर माना जाता है जिसके पास शक्तिशाली थलसेना के साथ-साथ अच्छी नौसेना और कुशल वायुसेना भी है। आज हम आपको दुनिया की 10 ताकतवर वायुसेनाओं के बारे में बता रहे हैं-
युनाइटेड स्टेट्स एयरफोर्स (अमेरिका)

यूएस एयरफोर्स का लड़ाकू विमान
इसकी ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के बाकी देशों के पास जितने विमान हैं, अकेले अमेरिका के पास उतने विमान हैं। तकनीकी दृष्टि से अमेरिकी वायुसेना दुनिया में सबसे आगे है। दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिकी वायुसेना की ताकत सबने देखी थी। कोरिया और वियतनाम युद्ध के अलावा इराक, अफगानिस्तान और सीरिया में दुनिया अमेरिकी वायुसेना का कौशल देख चुकी है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मानवीय अभियानों में भी अमेरिकी वायुसेना ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। शीतयुद्ध के दिनों में अमेरिका ने अपनी ताकत में इजाफा किया। लड़ाकू विमानों का जखीरा बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई। दुनियाभर में अमेरिकी विमानों और हथियारों की बेहद मांग है।
