रफ़्तार ऐसी कि दुश्मन को एहसास होने से पहले उसका नामो-निशान मिट जाए। आक्रमण इतना सटीक कि लक्ष्य का बचना नामुमकिन और उड़ान ऐसी कि हर कोई कहे ‘वाह! क्या बात है’। हम आज ज़िक्र कर रहे हैं भारतीय वायुसेना के सबसे दमदार लड़ाकू विमान ‘सुखोई SU-30 MKi’ का। हम आपको बताएंगे वो बातें जो बनाती है सुखोई को सबसे खास।
गतिशीलता है इसकी बेजोड़ खासियत

सुखोई- 30 (फाइल)
सुखोई गतिशीलता और हवा में करतब कर दुश्मन को स्तब्ध कर देने की क्षमता इसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों की फेहरिस्त में ऊपर ले आती है। दुश्मन के विमान को छकाकर सुखोई शिकारी को अपना शिकार बना लेता है।

Related Items:enemy, featured, moment, Rakshak News, Sukhoi, भारतीय वायुसेना, युद्धक विमान, सुखोई SU-30 MKi
Recommended for you
Comments