रियाद। खबर है कि सऊदी अरब में देश के तमाम शीर्ष सैन्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त अधिकारियों में सेना प्रमुख भी शामिल है। बीबीसी के मुताबिक बीती रात एक शाही फरमान जारी कर सैन्य अधिकारियों को बर्खास्त किया गया। वायुसेना और थल सेना के कई शीर्ष अधिकारियों को भी बर्खास्त किया गया है।
#Saudi King Salman approves new strategy for defense ministry. #SaudiArabia https://t.co/njDvCXi5XG pic.twitter.com/hPtFnSNGWM
— Arab News (@Arab_News) February 27, 2018
यह बड़ा निर्णय उस समय आया है जब यमन में सऊदी नेतृत्व में गठबंधन सेना की विद्रोहियों के साथ लड़ाई के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। यमन में सऊदी हस्तक्षेप की वजह से विद्रोहियों की ताकत कम हुई है और वे देश के दक्षिण में सीमित हो गए हैं। हालांकि राजधानी सना और कुछ इलाकों में विद्रोहियों की स्थिति अभी भी मजबूत बताई जाती है।
सेना के अधिकारियों के अतिरिक्त कुछ उप मंत्रियों की नियुक्तियां की गई हैं। नए मंत्रियों में एक महिला उप मंत्री भी शामिल है।
