किसी भी शख्स को इस इलाके में दाखिल होने से पहले एक ऐसे दस्तावेज पर दस्तखत करने होते हैं जिसमें लिखा होता है कि यहां आने वाला व्यक्ति घायल भी हो सकता है या उसकी मौत भी हो सकती है? जी हां, इस जगह का नाम है पनमुनजोम। एक ऐसी जगह जहां उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया की हिस्सेदारी है। आइये जानते हैं इस जगह से जुड़ी 5 खास बातें :-
पनमुनजोम ‘युद्ध विराम वाला गांव’
पनमुनजोम में साल 1953 के कोरियाई युद्ध के बाद से युद्धविराम लागू है। यहां आबादी न के बराबर ही है और इसे ‘युद्ध विराम वाला गांव’ कहा जाता है। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया की सीमा से लगा पनमुनजोम चार किलोमीटर चौड़ा और 238 किलोमीटर लंबा है। इस स्थान को लेकर दोनों देशों के बीच हमेशा विवाद भी बना रहता है। 1953 के जुलाई के अंत में जंग खत्म हुई तो सब मिला कर 50 लाख लोगों की जान गई। इसमें आधे से ज्यादा आम नागरिक थे। 40 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक कोरिया में मारे गए और 1 लाख से ज्यादा घायल हुए।
