जम्मू। कश्मीर घाटी में दूसरे दिन भी पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन किया और गोलीबारी की। इसमें कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जख्मी हो गया। उधर, सुंदरबनी में भी सीमा पार से फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पी. बिस्वास के शहीद होने की खबर है। पाकिस्तान ने 24 घंटे में दूसरी बार संघर्ष विराम तोड़ा है।
@BSF_India pays tribute to Jawan martyred in Ceasefire Violation https://t.co/x4jSPxktE2 pic.twitter.com/p22hXHac6T
— UNT (@UNTDigital) December 7, 2018
भारत की ओर से लगातार जवाबी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद नियंत्रण रेखा से सटे इलाके में सेना हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि बुधवार को भी उड़ी में पाक सेना की गोलीबारी में दो जवान जख्मी हो गए थे। इसके बाद सेना ने विरोध स्वरूप उड़ी सेक्टर से होने वाले CROSS LoC TRADE को बंद कर दिया था।
भारी बर्फबारी के कारण घुसबैठ के मार्ग बंद हैं। पाकिस्तानी सैनिक आतंकियों के घुसपैठ में मदद के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं। तकरीबन 200 प्रशिक्षित आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में सीमा पार इंतजार कर रहे हैं।
