बीजिंग। विश्व की सबसे बड़ी सेना कही जाने वाली चीन की ‘पीपल्स लिबरेशन आर्मी’ यानी PLA अब खुद को विश्वस्तरीय बनाने की कोशिश में है और अपनी सेना को आधुनिक रूप से प्रशिक्षित किये जाने का खाका तैयार कर रहा है। खबरों के मुताबिक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में केन्द्रीय सैन्य आयोग ने अपनी सेना को आधुनिक रूप से प्रशिक्षण देने को मंजूरी दे दी है।
वर्ष 2013 से सत्ता में आने के बाद चीनी राष्ट्रपति अपने देश की 23 लाख सैनिकों वाली सेना को युद्ध जीतने के लिए अपने सैनिकों को असली युद्ध जैसा प्रशिक्षण देने पर जोर दे रहे हैं। यही कारण है की चीनी सेना नौसेना और वायुसेना तिब्बत के साथ ही विवादित क्षेत्र दक्षिण चीन सागर के समीप व्यापक स्तर पर युद्धाभ्यास करती रहती है।
यही नहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना की कमान संरचना में भी काफी बदलाव किया हैं और अब उनका ध्यान सेना को अधिक मजबूत बनाने के लिए एक नया खाका तैयार किया गया है। जिसमें सेना की युद्ध क्षमता हालत से लड़ने के लिए प्रशिक्षण पर जोर दिया जाएगा।
