नई दिल्ली। 31वें भारत– इंडोनेशिया समन्वित निगरानी (इंड-इंडो कॉर्पेट) अभियान के समापन समारोह के लिए कमांडर दीपक बाली की कमान में INS कुलीश और अंडमान तथा निकोबार कमान का एक डोर्नियर समुद्री गश्त विमान बेलावन, इंडोनेशिया पहुंचा। समापन समारोह 9 जून 2018 तक आयोजित किया जाएगा। इंड-इंडो कॉर्पेट का शुरूआती समारोह 24 से 25 मई 2018 को पोर्ट ब्लेयर में आयोजित किया गया था, जिसके बाद 26 मई से 2 जून 2018 तक समन्वित निगरानी की गई।
INS Kulish enters Belawan, Indonesia after completion of India–Indonesia Coordinated Patrol (IND-INDO CORPAT) https://t.co/6mwlopoznc @DefenceMinIndia @nsitharaman @SpokespersonMoD pic.twitter.com/nh5Tbw7hhw
— SpokespersonNavy (@indiannavy) June 6, 2018
भारतीय नौसेना के जहाज की यात्रा का उद्देश्य मित्रवत देशों के साथ समुद्री क्षेत्र में भारत की शांतिपूर्ण उपस्थिति और एकता के लिए बेहतर माहौल सुनिश्चित करना और भारत तथा इंडोनेशिया के बीच मौजूदा संबंधों को सुदृढ करना है। बंदरगाह पर ठहरने के दौरान आधिकारिक मुलाकातें, जहाज पर औपचारिक स्वागत, खेलकूद गतिविधियां, जहाज पर दर्शकों की मेजबानी और दोनों देशों के नौसेनिकों के बीच व्यावसायिक चर्चा जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।
हाल के समय में क्षेत्र के समुद्री खतरों से निपटने के लिए भारतीय नौसेना की तैनाती बढ़ी है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार के SAGAR (Security and Growth for All in the Region यानी क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और प्रगति) के दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में कई राष्ट्रों की सहायता कर रही है।
