देश में सैनिकों तथा उनके परिवारों को तैनाती स्थल के नजदीक आश्रय देने के लिहाज से छावनी की व्यवस्था की गई थी। बैरकपुर में देश की पहली छावनी बनाई गई और तब से आज तक कितनी ही छावनियों का निर्माण किया गया। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इसके लिए यह शब्द ही क्यों चुना गया। आईए जानते हैं कि आखिर कहां से आया यह शब्द और क्या है छावनी – :
इस भाषा से आया शब्द
छावनी शब्द की उत्पति उज्बेक भाषा से हुई है। यह शब्द तुर्की-मंगोल परंपरा का ‘ओर्दा’ शब्द से निकला हैं जिसका अर्थ दुर्ग या किला होता है। भारत की पहली छावनी बैरकपुर में बनीं। यही से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई। इसका भारत सरकार अधिनियम सन् 1833 से नाता है। साल 1889 में छावनी अधिनियम लागू हुआ। सन् 1962 में चीन और 1971 के पाकिस्तान युद्ध के बाद इसकी और जरूरत महसूस हुई।

Related Items:इंग्लैंड, कानपुर छावनी, छावनी, तुर्की-मंगोल, भारत सरकार अधिनियम 1833, मंगल पांडे
Recommended for you
Comments